डॉ.विनोद चौहान प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूडा बनी प्रदेश महामंत्री,
देहरादून।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर निगम के सभागार देहरादून में आहूत किया गया। जिसमे पुरानी कार्यकारिणी भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें परिषद के समस्त घटक संघों के अध्यक्ष,महामंत्री,परिषद के जिला अध्यक्ष,जिला मंत्री एवं नामित प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया। अधिवेशन में डॉ.विनोद चौहान को प्रदेश अध्यक्ष,श्रीमती गुड्डी मटूडा प्रदेश महामंत्री,दिनेश सेमल्टी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रमेश चंद्र भट्ट को संप्रेक्षक ध्वनिमत से पदाधिकारी नियुक्त किया गया। विनोद चौहान का कहना है कि कुछ तथाकथित लोगों द्वारा फर्जी तरीके से स्वयं को पदाधिकारी घोषित किया गया,जो कि अवैध है।
