जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

खबर शेयर करें

चमोली
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को कैंप कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। जिससे प्रशानिक सुधार एवं राजस्व विभाग के कार्यो का आमजनमानस तक त्वरित गति से लाभ पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु पूरी संवदेनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ताकि निर्धारित समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी चमोली आरके पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *