सचिवालय चैंपियंस ट्राफी का पहला मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में सचिवालय डेंजर्स और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला गया।

खबर शेयर करें

दीपक शर्मा बने हेट्रिक लेने वाले पहले खिलाडी

देहरादून।

सचिवालय चैंपियंस ट्राफी का पहला मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में सचिवालय डेंजर्स और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला गया। सचिवालय डेंजर्स ने निर्धारित 18 ओवर में कप्तान मनोज भट्ट के 66 रनों की बदौलत 165 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिवालय सुपरकिंग्स की टीम 14 ओवर में 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, इस तरह सचिवालय डेंजर्स ने 80 रनों से यह मैच जीता। सचिवालय सुपर किंग्स के अमित तोमर जिन्होंने 33 रन बनाए तथा एक विकेट भी लिया फाइटर ऑफ द मैच रहे तथा सचिवालय डेंजर्स के शीशपाल चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने।

सचिवालय सेतु स्टार्स तथा सचिवालय वॉरियर्स के बीच खेले गये मैच में सचिवालय सेतु स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकित कुमार के 45 रनों की बदौलत 104 रन का लक्ष्य रखा। सचिवालय वॉरियर्स ने दीपक शर्मा के 26 रनों की बदौलत 15 वें ओवर में 05 विकेट खोकर जीत हासिल की। सचिवालय सेतु स्टार के अंकित कुमार जिन्होंने 45 रन बनाए तथा तीन विकेट भी प्राप्त किए फाइटर ऑफ द मैच रहे तथा सचिवालय वॉरियर्स के दीपक शर्मा जिन्होंने 26 रन बनाए तथा 5 विकेट लिए मैन ऑफ द मैच रहे।
दीपक शर्मा ने लगातार चार गेंद में चार सफलताएं प्राप्त की तथा सचिवालय चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 में विकेट हैट्रिक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *