जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से शैक्षिक भ्रमण कर लौटे प्रध्यापक
कोटद्वार ।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उत्रयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के तहत उत्तराखंड के 40 प्राध्यापकों ने 24 से 29 मार्च तक जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में शैक्षिक भ्रमण किया।भ्रमण दल को 24 मार्च को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राज्य के 13 जिलों के 117 महाविद्यालयों में से 40 प्राध्यापक सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी विषयों से जुड़े थे। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल का प्रतिनिधित्व डॉ शिप्रा शर्मा, संस्कृत विभाग ने किया। भ्रमण के उपरांत प्रतिभागियों ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अंजू अग्रवाल से भेंट की।योजना के नोडल अधिकारी डॉ प्रकाश लखेड़ा के नेतृत्व में कुछ अन्य प्रोफेसरों ने भी इस अवसर पर प्रतिभाग किया।। डॉ प्रकाश लखेड़ा ने सभी चयनित प्राध्यापकों की ओर से मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
