चिन्यालीसौड़ स्वास्थ्य केंद् की अव्यवस्थाओं को लेकर धरना प्रदर्शन । यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल का किया घेराव ।
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ की अव्यवस्थाओं के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन आंदोलनकारियों ने यमुनोत्री विधानसभा के विधायक संजय डोभाल का घेराव किया। आंदोलनकारियों और स्थानीय जनता ने एक स्वर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को दोहराया। आंदोलनकारियो ने निर्णय लिया कि बुधवार को शासन-प्रशासन के विरुद्ध विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला जाएगा । साथ ही, गुरुवार तीन अप्रैल से क्रमिक अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया।
आंदोलनकारियों ने विधायक संजय डोभाल की उपस्थिति में यह भी तय किया कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें नहीं मानी तो आठ अप्रैल को तहसील में तालाबंदी की जाएगी । आंदोलनकारी ने कहा है कि जब तक चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अब्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।
इस अवसर पर शूरवीर रांगड़, अंकित रमोला, सिद्धार्थ नौटियाल, कृष्णा नौटियाल, देवराज बिष्ट, खुशपाल रमोला, बिजेंद्र रावत, सचिन भट्ट, दिगपाल बिष्ट, प्रवेश जगुड़ी, जसबीर चौहान, मुकेश नौटियाल, संदीप रावत धनवीर रमोला सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
