दून लायंस ने जीता उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल।

खबर शेयर करें

दून लायंस ने जीता
उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल।

देहरादून।

द उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में खेला गया। मैच का फाइनल मुकाबला दून लायंस बनाम दून सुपर किंग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका दून सुपर किंग ने जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में ऑल आउट होकर 124 रन सिमट गए।
मैच के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, सीआईएमएस के चैयरमेन ललित जोशी और पैनेसिया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान के साथ ही अतिथि स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रमेश जोशी, दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को ट्राफी व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मैच के फाइनल विजेता टीम को इक्कतीस हजार और उप विजेता टीम को इक्कीस हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।
दून लायंस की ओर से कप्तान योगेश सेमवाल ने 21 रन, पंकज पंवार 20 रन, राजू पुशोला 16, संदीप गौतम 13 और संतोष चमोली ने 12 रनों का योगदान किया। दून सुपर किंग के कुलदीप सिंह रावत ने 4 और मनबर सिंह रावत व अभय कैंतुरा ने 2-2 विकेट लिए।
दून लायंस का पीछा करते हुए दून सुपर किंग के शैलेंद्र सेमवाल ने 34 रन, कुलदीप सिंह रावत ने 12 रन, मनमोहन शर्मा ने 11 रन और सुमन सेमवाल ने 10 रन का योगदान कर 20 ओवर में ऑल ऑउट होकर 124 रन पर ही सिमट गई। दून लायंस की ओर से संजय घिल्डियाल ने 4 विकेट और संदीप बड़ोला और राजू पुशोला ने 2-2 विकेट लिए।
मैच के मेन ऑ द सीरिज मनीष डंगवाल के नाम रही, वही बेस्ट बेस्टमेन का खिताब विकास गुसाईं के नाम रहा व बेस्ट बॉउलर में संदीप बड़ोला का मिला।
टूर्नामेंट के 13 मैचों के मेन ऑफ द मैच सुनील कुमार, कुलदीप सिंह रावत, मनीष डंगवाल, संदीप बड़ोला, हर्षमणि उनियाल, मनीष डंगवाल, साकेत पंत, शिवेश शर्मा, राजू पुशोला, सुरेन्द्र डसीला, अभय कैंतुरा, विकास गुसाईं व संजय घिल्डियाल के नाम रहा, सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।
उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और मौजूद सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, रमन जायसवाल, योगेश रतूड़ी और पदेन सदस्य अजय राणा आदि उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *