*कैंसर जागरूकता शिविर*

खबर शेयर करें

 

कोटद्वार।

कैंसर जागरूकता शिविर

 

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार के एस.जी.आर.आर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में श्री महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर एवं निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता के कार्यक्रम हमेशा समाज के लिए हितकारी होते हैं। उन्होंने बताया जिस उद्देश्य के साथ इंद्रेश हॉस्पिटल की टीम द्वारा यह कार्यक्रम रखा वह सराहनीय है। बताया कि हर वर्ष 3600 से ऊपर कैंसर के मरीज गढ़वाल से आते हैं जिसमें 80 प्रतिशत लोग अपनी जान गवां देते है ।

उन्होंने बताया यदि समय समय पर कैंसर के प्रति जागरूकता रही तो इलाज कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 9 वर्ष से 12 वर्ष के पूर्व में प्रत्येक बच्चों को यदि एचपीवी का टीकाकरण करा दिया जाए तो छः तरह के कैंसरों को रोका जा सकता है।

 

साथ ही उन्होंने श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज और उनकी पूरी टीम का इस पहल के लिए शुक्रिया किया उन्होंने बताया कि यदि समय रहते हमें बीमारी का पता चल जाता है तो उसका उपचार भी किया जा सकता है। उसके लिए हमें समय समय पर ऐसे आयोजन करवाने होंगे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *