चमोली
*गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की अखंड ज्योति कलश रथयात्रा का विकासखंड नन्दा नगर (घाट) में लोग कर रहे हैं पूजन दर्शन*

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की 100 वें वर्ष में प्रवेश कर गई अखंड दीपक ज्योति कलश रथयात्रा का जनपद चमोली के पोखरी, दशोली, जोशीमठ विकासखंड के विभिन्न गांवों व शहरों भ्रमण होने के बाद अब नन्दानगर विकासखंड के गांवों व शहरों में रथयात्रा निकाली जा रही है।
अखंड दीपक ज्योति कलश रथयात्रा के प्रभारी दिनेश मैखुरी ने बताया कि पोखरी, दशोली, जोशीमठ विकासखंड के बाद अब अखंड दीपक ज्योति कलश रथयात्रा नन्दानगर विकासखंड में प्रवेश कर गई है।

विकासखंड नन्दानगर के नन्दानगर के काण्डई, थिरपाक, नन्दानगर बाजार होते हुऐ रथयात्रा बूरा,घूनी रामणी में पहुंच गई है। जहां – जहां अखंड ज्योति कलश रथयात्रा पहुंच रही हैं लोगों के द्वारा रथयात्रा में अखंड ज्योति का दर्शन पूजन के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस रथयात्रा में प्रभारी दिनेश मैखुरी के अलावा गम्भीर सिंह फर्स्वाण, नारायण सिंह चौधरी, नरेन्द्र सजवांण, लक्ष्मी नारायण पाण्डे आदि शामिल हैं।
