ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के गौचर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया*

खबर शेयर करें

चमोली
*ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के गौचर में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया*

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा गौचर रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के सहयोग से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
पालिका सभागार गौचर में संपन्न हुऐ इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में गौचर के समीपवर्ती गांवों से आये लोगों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। मार्केटिंग टीम प्रभारी प्रशान्त बशिष्ठ ने कहा कि शिविर में नाक, कान, गला विशेषज्ञोंद् से जुकाम बुखार, नेत्र रोगियों आदि ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। जिन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। आंख में मोतियाबिंद होने की वजह से 20 मरीजों का ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून में निशुल्क आपरेशन किया जाएगा। जिन्हें ले जाने तथा आपरेशन के बाद घर तक भी निशुल्क पहुंचाया जाता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर को सफल संचालित करने में गौरव सैनिक संगठन गौचर के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा,दरवान सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *