बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण को पहुंचे बदरीनाथ धाम
देश के सैनिकों के नाम नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में की पूजा-अर्चना महाभिषेक पूजा संपन्न की
बद्रीनाथ।
बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी दर्शन पूजा -अर्चना तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के निरीक्षण हेतु बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंच गये हैं। यहां पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों तथा हकहकूकधारियों ने उनका तथा उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा उपाध्यक्ष विजय कपरवाण का फूलमालाओं परंपरागत वाद्ययंत्रों ढोल दमाऊं से भब्य स्वागत किया।

बदरीनाथ धाम में दर्शन पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
यहां यात्रा व्यवस्थाओंं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्थाओंं को अधिक चुस्त दुरुस्त किये जाने हेतु निर्देश दिये।
इससे पहले ही बीकेटीसी अध्यक्ष ने नृसिंह बदरी ज्योर्तिमठ में दर्शन किये तथा देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा संपन्न की देश प्रदेश के खुशहाली की कामना की।एवं बीकेटीसी यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पूजा में शामिल हुए।
नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में पूजा-अर्चना, तथा निरीक्षण पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती से ज्योर्तिमठ स्थित मठ में भेंट की तथा आशीर्वाद लिया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बीते सोमवार 12 मई को बीकेटीसी अध्यक्ष ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किये यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था मंगलवार 13 मई को यात्री विश्राम गृह गुप्तकाशी सहित श्री विद्यापीठ फार्मेसी विद्यापीठ गुप्तकाशी का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया इसके पश्चात इसी दिन रात्रि को बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ज्योर्तिमठ पहुंचे
तथा ज्योर्तिमठ में भी बुधवार सुबह बुधवार को बीकेटीसी अध्यक्ष का पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल -दमाऊं आदि के साथ फूल मालाओं से भब्य स्वागत के बाद नृसिंह बदरी के दर्शन कर देश के सैनिकों के नाम महाभिषेक पूजा में शामिल हुए।
यात्री विश्राम गृह ज्योर्तिमठ का निरीक्षण किया तथा बीकेटीसी ज्योर्तिमठ कार्यालय का निरीक्षणकर अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया।
बीकेटीसी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बीकेटीसी अध्यक्ष ने 11 मई रविवार प्रात: को सर्वप्रथम तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थिति मंदिर समिति के चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया ।इसी दिन देवप्रयाग एवं डालमिया यात्री विश्राम गृह श्रीनगर, कलियासौड़- धारी देवी सहित रूद्रप्रयाग यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण कर उखीमठ पहुंचे थे
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भगवान बदरीविशाल की शायं कालीन आरती में शामिल होंगे।
