लोहाथल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत दो घायल घायलों की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

लोहाथल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत दो घायल
घायलों की हालत गंभीर

लोहाथल में दुर्घटनाग्रस्त कार और घायलों का उपचार करते हुए डाक्टर और मृतक घोषित

बेरीनाग ।

बुधवार दोपहर 2बजे लगभग कोटमन्या पांखू मोटर मार्ग में लोहाथल के पास कोटमन्या से पांखू जा रही कार सडक से 100फीट नीचे गिरकर पेड़ से रूक गई । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक सहित घायल हो गये।

कोटमन्या से पांखू को जा रही अल्टो कार यूके 05टीए 4390 लोहाथल के पास अचानक सड़क से 100फीट नीचे गिर गई। जिसमें सवार गोकुल पाठक पुत्र मथुरा दत्त पाठक उम्र 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।और कार चालक हरीश राम पुत्र खीम राम उम्र 40 निवासी पांखू सेरा और मनीषा पुत्री बहादुर राम उम्र 24 निवासी नागिलागांव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बेरीनाग से थानाध्यक्ष महेश जोशी और हाईवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीण और पुलिस कर्मियों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। 108के माध्यम से घायलों को सीएचसी बेरीनाग पहुंचाया जहां घायलों की हालत गंभीर बताई गयी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि घायल खतरे से बाहर है लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रेफर किया जा रहा है घटना स्थल थल पुलिस की सीमा पर होने के कारण थल पुलिस भी मौके पर पहुंची सीएचसी बेरीनाग में थल थानाध्यक्ष शंकर रावत ने मृतक का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम सीएचसी बेरीनाग में किया जा रहा है। बताया जा रहा है मृतक किसी प्राइवेट कंपनी के गार्ड की नौकरी करता था। मृतक का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है 5 वर्ष और 9 वर्ष के दो बेटे हैं मृतक अपने घर में परिजनों से मिलने आ रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले मौत हो गई। इधर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश जोशी, थल थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ,हाईव पेट्रोलिंग 112 प्रभारी रवीन्द्र पांगती, विजेन्द्र, नरेंद्र मेहता, त्रिलोक पांडे, खुशाल सिंह, नीरज, अमरीश मौजूद थे। यदि कार पेड़ से नहीं रूकती तो और बड़ा हादसा हो सकता थाएक माह पूर्व भी हुआ था कार हादसा।बेरीनाग ।जिस स्थान पर बुधवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। एक माह पूर्व में इसी स्थान के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें दो लोग घायल हुए थे। इसी मार्ग में मार्च माह में भी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। दो माह के भीतर इस मार्ग में तीन कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मंगलवार को हुई कार दुर्घटना के कारणों का भी कोई पता नहीं चल सका।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *