उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन कर्णप्रयाग शाखा की द्वितीय बैठक में शिक्षकों की समस्यायों पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें

Chamoli

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन कर्णप्रयाग शाखा की द्वितीय बैठक में शिक्षकों की समस्यायों पर हुई चर्चा

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन कर्णप्रयाग शाखा की ब्लाक मुख्यालय में हुई द्वितीय बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुऐ प्रस्ताव पारित कर उनके निराकरण हेतु शिक्षा विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया है।


कर्णप्रयाग शाखा के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुऐ सभी सदस्यों से आवश्यक सदस्यता शुल्क व सत्र 2024 – 25 का सदस्यता शुल्क जमा करने का आग्रह किया गया है। बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुऐ कहा गया है कि वेतन हर माह समय पर प्राप्त हो इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी से एसोसिएशन द्वारा बार्ता की जायेगी। कहा गया है कि जब प्राइवेट अस्पताल गोल्डन कार्ड पर इलाज नहीं कर रहे हैं तो वेतन से प्रीमियम नहीं काटा जाना चाहिए।
बैठक में स्विफ्ट चैट के माध्यम से आनलाइन उपस्तिथि का विरोध करते हुऐ संघ ने सभी सदस्यों से उम्मीद की है कि वे संच द्वारा पारित प्रस्ताव का सभी पालन करेंगे। बैठक में अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी के अलावा दिनेश बिष्ट बिष्ट, मनोज भट्ट, दिनेश बधानी, शिव दर्शन नेगी, दिलवर सिंह रावत, चन्द्र बल्लभ देवली, रेनू बहुगुणा, अल्का शाह, विमला रावत आदि शिक्षक – शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *