शुक्रवार देर रात पडियार चौक ग्राम चिलोट के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया

ट्रक दुर्घटना में दो लोग घायल ।

उत्तरकाशी ।

शुक्रवार देर रात पडियार चौक ग्राम चिलोट के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार पडियार चौक ग्राम चिलोट के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। सूचना पर थाना धरासू पुलिस टीम व चौकी बनचौरा पुलीस टीम तत्काल घटना स्थल हेतु रवावा हुई। घटना स्थल पर वाहन संख्या-UK-10 CA-8881 डम्पर सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। मौके पर रैस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया जिसमें पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से उक्त वाहन में सवार 02 व्यक्ति का रैस्क्यू कर सडक तक लाया गया। जिसको उपचार हेतु सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया। । घायल तेजेन्द्र पंवार उपरोक्त को बाद प्राथमिक उपचार के हायर सैन्टर रैफर किया गया तथा समान्य घायल मनीष का उपचार सीएचसी चिन्यालीसौड में चल रहा है। वाहन उपरोक्त चिन्यालीसौड से रेत लेकर ग्राम चिलोट को जा रहा था ।