*मां उपरांई देवी की पुजाई और कालिंका देवी मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति ने की कालिंका मंदिर प्रांगण मांडा (गौचर) में बैठक*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

 

*मां उपरांई देवी की पुजाई और कालिंका देवी मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति ने की कालिंका मंदिर प्रांगण मांडा (गौचर) में बैठक*

नगरपालिका गौचर के क्षेत्रांतर्गत स्थानीय लोगों की आस्था एवं श्रद्धा के रूप में प्रतिष्ठित अधिष्ठात्री देवी उपरांई और मां कालिंका देवी के मंदिर में होने वाले पूजन महोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति की कालिंका मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं सहित मंदिर से संवंधित गांववासियों को दायित्व सौंपा गया है।
रविवार को आयोजित हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुऐ निर्णय लिया गया है कि मां उपरांई देवी पूजन हेतु कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह बिष्ट के पास पूजन सामग्री जमा का दायित्व सौंपा गया। जबकि नगद खर्च को तीन गांवों पनाई, रावलनगर तथा बंदरखंड में तीन बराबर भागों में बांटा जायेगा। मां उपरांई देवी मंदिर निर्माण के लिये विधायक अनिल नौटियाल जी द्वारा संवंधित अधिकारियों के माध्यम से सर्वेक्षण व प्राक्कलन करवा कर कार्य प्रारंभ करने की सहमति व्यक्त की गई। जिसकी जिम्मेदारी अनिल नेगी को सौंपी गई।
बैठक में मां कालिंका देवी को क्षेत्र के सातों गांवों में भ्रमण के संवंध में विचार विमर्श किया गया। पंडित विशम्वर दत्त जी से वार्ता कर देवी के बाहर आने से पूर्व तीन दिवसीय पूजा पाठ देवी के मूल स्थान पर किसी विद्वान पंडित से करवा कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस संबंध में भट्टनगर गांव वालों से सम्पर्क स्थापित कर कार्रवाई की जायेगी। कहा गया है कि मां कालिंका देवी मंदिर प्रांगण में टिन शेड बनवाऐ जाने बाबत अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गौचर को ज्ञापन सौंपा जाय। इस मौके पर मां उपरांई देवी पूजन हेतु समस्त पूजन सामग्री की व्यवस्था कोषाध्यक्ष रघुनाथ सिंह बिष्ट सहित भीम सिंह गुसाईं की होगी। भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी पंडित गिरीश जोशी व अश्विनी शैली को दी गई है, जबकि ढोल वादक सतीश से सम्पर्क कर नौ जुलाई की बैठक में बुलाया गया है। बैठक में साफ सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य उमराव सिंह नेगी को सौंपी गई है।
बैठक में रावलनगर से वयोवृद्ध कैप्टन बलवन्त सिंह नेगी, पूर्व डीपीसी सदस्य अनिल नेगी, बंदरखंड गांव से भीम सिंह गुसाईं, अभिषेक कनवासी तथा पनाई गांव से उमराव सिंह नेगी, जयपाल सिंह बिष्ट, नरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह नेगी, देवेन्द्र बिष्ट, राकेश लिंगवाल, गिरीश जोशी, राहुल बिष्ट, अंशुल नेगी, गौतम सिंह नेगी, नीरज देवली आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *