*मेरी प्राथमिकता मेरे कठूड़ वार्ड का विकास*/*सुनील नाथन बिष्ट*

चमोली
चमोली जिले की क्षेत्र पंचायत कठूड़ वार्ड से सुनील नाथन बिष्ट ने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र का भ्रमण करना शुरू कर ही दिया था लेकिन अकास्मिक उनके पिता जी का देहांत हो गया फिर चमोली जिले की क्षेत्र पंचायत सीट कठूड़ वार्ड से उनको भारी समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर प्रेस वार्ता में सुनील नाथन बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पलायन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, स्वरोजगार, सहित अनेक मुद्दे हैं जिनको लेकर मैं चुनाव लड़ रहा हूं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी क्षेत्र की समस्याओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित अनेक सुविधाओं के लिए मैंने आंदोलन किए हैं, और भविष्य में भी पूरे तन, मन और धन से भी क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करूंगा।
साथ ही साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रीप परियोजना, कृषि कार्य हेतु जंगली जानवरों, बंदरों और लंगूरों से कृषि उत्पादों की रक्षा हेतु सोलर चैनलिंग फेंसिंग, क्लस्टर लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना, मिलेट्स को बढ़ावा देना, वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, पर्यटन की दृष्टि से अपने क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पर्यटक स्थलों को पर्यटन की सूची में दर्शाना, पलायन रोकने हेतु होम स्टे, ट्रैकिंग कंपनी, होटल व्यवसायीयों को बढ़ावा देने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्षरत रहूंगा।
साथ ही साथ अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ जन -जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करूंगा, और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए आंदोलनरत रहूंगा, इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अनेक सड़क डामरीकरण, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, अपने कठूड़ वार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने ओर उनमें डॉक्टरों की कमी हो तो ,कई क्षेत्रों में पेयजल संकट के साथ ही क्षेत्र की समस्त समस्याओं के निदान के लिए भी हमेशा संघर्षरत रहूंगा।
