चमोली
*चण्डिका देवी जिलासू की देवरा यात्रा से पूर्व चण्डिका की बनातोली सिवाई में होगा भव्य आयोजन*
चमोली जिले के पोखरी विकासखंड में जिलासू स्थित 27 बानी गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की देवरा यात्रा से पूर्व चण्डिका की बनातोली सिवाई में 22 सितंबर से 02 अक्टूबर तक नवरात्र पर्व पर देवी पूजन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

मां चण्डिका देवी देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष / मठपति दिलवर सिंह चौहान व सचिव ईश्वर सिंह राणा ने बताया कि 27 बानी गांवों की आराध्य देवी मां चंडिका की देवरा यात्रा पर निकलने से पहले बनातोली सिवाई में शारदीय नवरात्र प्रतिपदा 22 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक नवरात्रि पूजन व बानी यात्रा भ्रमण किया जाना सुनिश्चित हुआ है। 23 सितंबर से 02 अक्टूबर तक बनातोली सिवाई मंडप में पूजन के अलावा भव्य रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किऐ जायेंगे।
मां चण्डिका देवी जिलासू की देवरा यात्रा समिति अब तक मां चंडिका के साथ यात्रा में शामिल ऐरवाले और देवी, देवताओं के पार्श्वों की रिहर्सल के और देवरा यात्रा कार्यक्रम को अन्तिम रूप देने में जुटी हुई है। जिसके लिये चंडिका देवी के 27 बानी गांवों के लोग और देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष / मठपति दिलवर सिंह चौहान निवासी सरमोला, सचिव ईश्वर सिंह राणा निवासी करछुना, उपाध्यक्ष संदीप चौहान निवासी सिवाई, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत निवासी सिवाई, सह सचिव दर्शन सिंह कण्डारी कुजासू, पुजारी पंडित महादेव प्रसाद खाली, आचार्य पंडित ललिता प्रसाद बेंजवाल सहित देवी के भक्तजन अपनी अधिष्ठात्री देवी मां चंडिका की देवरा यात्रा को भव्य एवं दिव्य स्वरूप में आयोजित करने हेतु भारी उत्साहित हैं।
