चमोली।
संकुल थालाबेंड में द्वि – दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन
संकुल थालाबेंड में आयोजित द्वि-दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज उत्साह और हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता में जूनियर एवं प्राइमरी स्तर के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने टीम भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए सभी खेलों में शानदार उत्साह दिखाया।
प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, दौड़ सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। इन खेलों में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रतिभा का परिचय दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज थलाबेड के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह रावत जी ने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें आगे भी इसी उत्साह से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संकुल के समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने पूरी निष्ठा के साथ बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसके लिए संकुल समन्वयक श्री राकेश भट्ट ने सबका आभार व्यक्त किया। प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्रॉफी, मेडल, पेन, पेंसिल आदि पुरस्कार वितरित किए गए। इस आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास, खेल भावना और सामूहिक सहयोग की भावना और प्रबल हुई, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर उपेंद्र सती, ताजवर राणा जी, रविंद कोहली जी सुखदेव गुसाई, श्रीमती ऊमा सिंह और एवं श्रीमती लक्ष्मी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित थे।
