गौचर / चमोली।
गौचर के बंदरखंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन भारी संख्या में महिलाएं हुई जल कलश शोभायात्रा यात्रा में शामिल

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के बंदरखंड गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन भारी संख्या में मातृशक्ति व पुरुषों ने भागल लेते हुऐ कथा वाचक पंडित आचार्य राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुबह से हुई पंच पूजा पाठ के बाद जल कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बंदरखंड गांव सहित आसपास की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ भाग लिया।

इस अवसर पर कथा वाचक पंडित आचार्य राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने कृष्ण की रासलीला का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान की लीला अनन्त है। सभी देवता भी रासलीला को देखते हुऐ नाचने लगे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा जिस घर व क्षेत्र में आयोजित होता है। वहां सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि धन्य है भंडारी परिवार की वयोवृद्धा रुक्मणी देवी, रमेश भंडारी और उनके पूरे परिवार को जिन्होंने अपने पितरों की स्मृति में उनके मोक्ष एवं शांति हेतु यह आयोजन किया है। श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

इस मौके पर रमेश भंडारी, महेश भंडारी, दिनेश भंडारी,पूरण सिंह भंडारी, राम भरत सिंह, कमला भंडारी, दीपा भंडारी, शकुंतला भंडारी, दीपमाला भंडारी, आशा कनवासी, वीरेंद्र भंडारी, राजेन्द्र भंडारी, दलवीर कनवासी, राजे सिंह कनवासी सहित ग्रामवासी और समीपवर्ती गांवों के श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आनन्दमयी श्रवण किया।
