उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा 49 वाँ सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेल में लगाई प्रदर्शनी।

खबर शेयर करें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा 49 वाँ सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेल में लगाई प्रदर्शनी।

नरेंद्रनगर

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा 49 वाँ सिद्धपीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 2025 में दिनांक 28 अक्टूबर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर , विश्वविद्यालय के प्रचार प्रसार हेतु निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

स्टॉल पर आने वाले आगंतुकों को विश्वविद्यालय से संबंधित पाठ्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई ।मेला प्रबंधन समिति द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में स्टॉल पर विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि के रूप में सहायक क्षेत्रीय निदेशक उत्तरकाशी अनिल कंडारी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक देहरादून गोविन्द सिंह,डॉ नरेंद्र जगुडी एवं अरविन्द कोटियाल उपस्थित रहे।

कुंजापुरी मेले में पांडवाज़ बैंड के कलाकारों ने बिखेरी पहाड़ की लोक संस्कृति की छटा कुंजापुरी मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या गढ़वाल के लोकप्रिय बैंड पांडवाज़ के नाम रही।पांडवाज़ के कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, प्रकृति और अद्भुत जीवन शैली को अपनी कला प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित कर, जहां दर्शकों का दिल जीत लिया, वही यहां की पौराणिक समृद्ध लोक संस्कृति को बचाए रखने का भी प्रस्तुतियों के माध्यम से मार्मिक संदेश दिया ।पांडवाज़ ने दिखाया कि हमारे पूर्वजों ने कितनी समृद्ध परंपराओं का निर्माण करते हुए इसे संजोए रखा, आज उन्हें विलुप्त होने से बचाए जाने की बड़ी जरूरत है।

प्रस्तुतियों के माध्यम से पहाड़ से हो रहा पलायन, पारंपरिक परंपराएं, रीति- रिवाज, वेशभूषा, वीरता, प्रेम और बलिदान की अमर गाथा बन चुके जीतू बगड़वाल का चरित्र चित्रण को देख दर्शक दीर्घा चिंतन और मंथन की मुद्रा में नजर आई।

 पहाड़ के वाद्य यंत्रों की संगति और प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक इस बार पंडाल के बाहर रामलीला मैदान में ही नहीं, बल्कि पंडाल में भी झूमते नजर आए।यह पहला मौका था जब अपनी माटी से जुड़ी बेहतरीन परिस्थितियों को देख, पंडाल वन्स मोर की आवाज से गूंज उठा।गढ़वाल का लोक प्रिय बैंड पांडवाज ने दिखा दिया की अपनी माटी से जुड़ी सांस्कृतिक धरोहर की जड़ें कितनी समृद्ध और मजबूत हुआ करती हैं। इस मौके पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेला समिति के संयोजक राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख निशा राणा, सिद्धार्थ राणा ने भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

28 अक्टूबर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर , विश्वविद्यालय के प्रचार प्रसार हेतु निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।स्टॉल पर आने वाले आगंतुकों को विश्वविद्यालय से संबंधित पाठ्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई ।मेला प्रबंधन समिति द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में स्टॉल पर विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि के रूप में सहायक क्षेत्रीय निदेशक उत्तरकाशी अनिल कंडारी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक देहरादून गोविन्द सिंह,डॉ नरेंद्र जगुडी एवं अरविन्द कोटियाल उपस्थित रहे।

कुंजापुरी मेले में पांडवाज़ बैंड के कलाकारों ने बिखेरी पहाड़ की लोक संस्कृति की छटा
कुंजापुरी मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या गढ़वाल के लोकप्रिय बैंड पांडवाज़ के नाम रही।पांडवाज़ के कलाकारों ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, प्रकृति और अद्भुत जीवन शैली को अपनी कला प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित कर, जहां दर्शकों का दिल जीत लिया, वही यहां की पौराणिक समृद्ध लोक संस्कृति को बचाए रखने का भी प्रस्तुतियों के माध्यम से मार्मिक संदेश दिया ।पांडवाज़ ने दिखाया कि हमारे पूर्वजों ने कितनी समृद्ध परंपराओं का निर्माण करते हुए इसे संजोए रखा, आज उन्हें विलुप्त होने से बचाए जाने की बड़ी जरूरत है।प्रस्तुतियों के माध्यम से पहाड़ से हो रहा पलायन, पारंपरिक परंपराएं, रीति- रिवाज, वेशभूषा, वीरता, प्रेम और बलिदान की अमर गाथा बन चुके जीतू बगड़वाल का चरित्र चित्रण को देख दर्शक दीर्घा चिंतन और मंथन की मुद्रा में नजर आई।
पहाड़ के वाद्य यंत्रों की संगति और प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक इस बार पंडाल के बाहर रामलीला मैदान में ही नहीं, बल्कि पंडाल में भी झूमते नजर आए।यह पहला मौका था जब अपनी माटी से जुड़ी बेहतरीन परिस्थितियों को देख, पंडाल वन्स मोर की आवाज से गूंज उठा।गढ़वाल का लोक प्रिय बैंड पांडवाज ने दिखा दिया की अपनी माटी से जुड़ी सांस्कृतिक धरोहर की जड़ें कितनी समृद्ध और मजबूत हुआ करती हैं। इस मौके पर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेला समिति के संयोजक राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख निशा राणा, सिद्धार्थ राणा ने भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *