तालाबंदी के बाद झुका प्रशासन! लिखित आश्वासन पर कांग्रेस ने खत्म किया धरना ।

खबर शेयर करें

तालाबंदी के बाद झुका प्रशासन! लिखित आश्वासन पर कांग्रेस ने खत्म किया धरना ।

उत्तरकाशी

जनपद में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पहुंचकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जिले के अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी है और स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को भुगतना पड़ रहा है। समय पर चिकित्सक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को जल्द दूर किया जाए और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों की ओर से उठाए गए सभी बिंदुओं पर सुधारात्मक कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया।
सीएमओ के लिखित आश्वासन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
प्रदर्शन में प्रदीप रावत, घनानंद नौटियाल, विजेंद्र नौटियाल, कनकपाल परमार, शीशपाल पोखरियाल, कमल रावत, मनीष राणा, सुधीष पंवार, विनोद पडियार, राखी, एकादशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *