यमुनोत्री में 9 करोड़ की सुरक्षा दीवार! 6 किमी पैदल पहुंचाई जा रही पोकलैंड मशीन ।

खबर शेयर करें

यमुनोत्री में 9 करोड़ की सुरक्षा दीवार! 6 किमी पैदल पहुंचाई जा रही पोकलैंड मशीन ।

उत्तरकाशी यमुनोत्री।

यमुनोत्री धाम में करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आरसीसी प्रोटेक्शन वॉल के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। निर्माण कार्य के लिए Hyundai R85 पोकलैंड मशीन को जानकीचट्टी से करीब 6 किलोमीटर पैदल मार्ग के जरिए मजदूरों द्वारा यमुनोत्री धाम पहुंचाया जा रहा है।
मशीन को अलग-अलग हिस्सों में खोलकर कठिन पैदल रास्ते से ढोया जा रहा है। सिंचाई विभाग कपाट बंद होने के बाद सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में जुटा है।
विभाग का प्रयास है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले मौसम अनुकूल रहने तक अधिक से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। मशीन के यमुनोत्री पहुंचने के बाद आरसीसी प्रोटेक्शन वॉल के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *