गांव में सड़क नहीं होने पर घायल वृद्धा को डोली के सहारे पहुंचाया सड़क तकपभ्या पिछले ढ़ाई दशक से कर रहे सड़क की मांग

खबर शेयर करें

गांव में सड़क नहीं होने पर घायल वृद्धा को डोली के सहारे पहुंचाया सड़क तकपभ्या
पिछले ढ़ाई दशक से कर रहे सड़क की मांग

गणाई गंगोली (बेरीनाग).

 

पिथौरागढ़ जिले के अंतिम सीमा गणाई गंगोली से लगा हुआ पभ्या गांवों के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा वंचित है। जिससे ग्रामीणों को आये दिन परेशान होना पडता है। वृहस्पतिवार को भागरथी देवी पत्नी प्रयाग सिंह उम्र 70 वर्ष बारिश में बारिश में पांव फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गई लेकिन सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी हो गई। परिजन परेशान हो गये। गांव शे लगातार पलायन होने के कारण डोली ले जाने वाले वाले लोग भी नहीं मिले। बड़ी मुशिकल से तीन लोग वृद्ध महिला को डोली के सहारे 3 किलोमीटर खडी चडाई के बार मुख्य सड़क तक पहुंचाया। जहाँ से परिजन सीएच बेरीनाग लेकर गये।
पिछले ढाई दशक से लगातार ग्रामीण सडक सुविधा कि मांग कर रहे हैं. आए दिन ऐसे ही हम बीमारों और गर्भवतियों को चार किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाते और घर लाते हैं। उन्होंने बताया कि सड़क की मांग करते-करते थकने के बाद बीते दो दशकों में 70 परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। अब गांव में सिर्फ तीन दर्जन परिवार रह गए हैं। यदि सड़क नहीं पहुंची तो शायद बचे हुए परिवार भी गांव छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।पभ्या गांव तक सड़क स्वीकृत है। जल्द ही इस गांव को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। गांव की अन्य मूलभूत समस्याएं भी दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। – फकीर राम टम्टा, विधायक, गंगोलीहाट।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *