भालू के हमले में दो महिलाएं घायल, अगस्त्यमुनि के बनियाड़ी गांव की घटना
रुद्रप्रयाग
रविवार सुबह अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम बनियाड़ी के जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 9ः52 बजे की बताई जा रही है। हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि दूसरी को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई, जिसके बाद संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

स्थानीय ग्रामीणों और वन कर्मियों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान मीना देवी (52 वर्ष)पत्नी आनंद सिंह गंभीर घायल, और लक्ष्मी देवी (53 वर्ष), पत्नी राजेंद्र सिंह दोनों निवासी ग्राम बनियाड़ी के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य है।
प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग ने भी प्रभावित क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के लिए टीमें तैनात की हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर मोके का निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जंगलों में घास या लकड़ी लेने के दौरान समूह में जाएं और वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
वही अस्पताल में चिकित्सक ने कहा कि एक महिला लक्ष्मी देवीं को हल्की चोट आई थी उन्हें घर भेज दिया है, वही मीना देवी को भर्ती किया गया है और उपचार चल रहा है।
