गौचर में 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का हुआ आगाज

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली। 

गौचर में 73वॉं राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का हुआ आगाज

73 वां राजकीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का आगाज हो गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार द्वारा
20 नवंबर तक चलने वाले इस सात दिवसीय ऐतिहासिक गौचर मेले में पहले दिन क्षेत्र के आराध्य ईष्ट रावल देवता की विधिवत पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात स्कूली बच्चों की भव्य प्रभात फेरी निकाली।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुऐ ध्वजारोहण किया गया। शुभारंभ के इस अवसर पर मेलाध्यक्ष / जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा झंडारोहण कर मार्चपास की सलामी ली गई।
गौचर मेला मुख्य द्वार से चटवापीपल पुल तक एवं वापसी उसी रूट से होते हुये मुख्य मेला द्वार तक क्रास कण्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें महिला, पुरुषों सहित युवक युवतियों द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। जिलाधिकारी / मेला अध्यक्ष गौरव कुमार व मेलाधिकारी / उप जिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ की मौजूदगी में हुऐ शुभारंभ कार्यक्रम में काफी लोगों ने शिरकत की।
स्कूली बच्चों की मार्च पास्ट की प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग से द ब्रिटिश प्री स्कूल गौचर ने प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर गौचर ने द्वितीय व राआप्रावि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर ने प्रथम, शिवालिक पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व न्यू सेण्ट पाल पब्लिक स्कूल गौचर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में सेक्रेट हार्ट स्कूल घोलतीर ने प्रथम स्थान, राबाइका गौचर ने क्रमश द्वितीय व भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में वालक वर्ग से संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर का पांचवीं कक्षा का छात्र कार्तिक नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। केन्द्रीय विद्यालय गौचर के पांचवीं के छात्र नितेश कुमार ने द्वितीय व संस्कार द सेकेंडरी स्कूल गौचर कक्षा पांचवीं के छात्र शिवम अनिवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक वर्ग की बालिका वर्ग में राउप्रावि गौचर से कक्षा पांचवीं की छात्रा कु. नमिता ने प्रथम, द संस्कार सेकेंडरी स्कूल गौचर की तमन्ना ने द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर गौचर की अमृता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में सेक्रट हाई स्कूल घोलतीर का छात्र सक्षम ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर गौचर ने द्वितीय व राइका गौचर के हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की बालिका जूनियर वर्ग में सेक्रट हाई स्कूल घोलतीर की तनिषा ने प्रथम, विद्या मंदिर गौचर की आकृति ने द्वितीय व राबाइका गौचर से शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में राइका गौचर का छात्र आयुष ने प्रथम, सेक्रट हाई स्कूल घोलतीर का आयुष कण्डारी व शनि कण्डारी ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग की इस प्रतियोगिता में राबाइका गौचर की कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि ने प्रथम, विद्या मंदिर गौचर से कक्षा 12 की योगिता ने द्वितीय व और सेक्रेट हाई स्कूल घोलतीर की दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *