प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम*

खबर शेयर करें

*प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम*

 

गोपेश्वर/ चमोली 

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में छात्रों को नशा छोड़ने एवं इससे दूर रहने की शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमती रजनी पंवार, जिला कॉर्डिनेटर, चाइल्ड हेल्पलाइन, समाज कल्याण विभाग चमोली, ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा छात्रों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

यह कार्यक्रम छात्र अधिष्ठाता कल्याण, असिस्टेंट प्रोफेसर श्री अरविंद कुमार के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपादित हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रॉक्टर जगनंदन नेगी (असिस्टेंट प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल विभाग), असिस्टेंट प्रोफेसर सूरज चन्द (विभागाध्यक्ष, खेल विभाग), असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष चंद्रा (सिविल विभाग) असिस्टेंट प्रोफेसर विमल प्रकाश चौकियाल, सहित संस्थान के अनेक विद्यार्थी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया तथा उनसे समाज में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *