चमोली
राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों की प्रस्तुतियों की धूम रही।
सात दिवसीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर लोक कलाकारों, लोक गायकों के द्वारा प्रस्तुत रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम रही।
इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों में जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर, नौ गांव बंड सांस्कृतिक कला मंच मायापुर चमोली, अलकनंदा सांस्कृतिक एवं विकास संस्था गौचर ने मेरी भग्यानी बौ सिरकी खूद लागी तेरी, बद्रीनाथ जी की स्तुति, हो भीना कसकू जांदू द्वारहाटा आदि की प्रस्तुतियां दी गई। देर रात 11 बजे तक हुऐ सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक शाश्वत जे पंडित एवं विवेक नौटियाल ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों ने भी मेले में लोक संस्कृति के रंग बिखरे।
लोक गायक शाश्वत जे पंडित व विवेक नौटियाल की टीम द्वारा हिन्दी व गढ़वाली गानों का मिक्स सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए हैं।
