भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आज होटल एम.जे. सारोवर पोर्टिको, हरिद्वार में मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित

देहरादून/हरिद्वार 

मानक मंथन – IS 19174 : 2025 (नया मानक)

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आज होटल एम.जे. सारोवर पोर्टिको, हरिद्वार में मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घरेलू उपयोग के एडॉप्टर्स हेतु विकसित किए जा रहे नए भारतीय मानक IS 19174 : 2025 पर उद्योग, उपभोक्ता एवं नियामक निकायों के साथ तकनीकी चर्चा करना था।

निदेशक एवं प्रभाग प्रमुख,  सौरभ तिवारी ने कहा कि नया मानक उपभोक्ता सुरक्षा, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उद्योग जगत के लिए तकनीकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक श्री दीपक मुरारी ने एडॉप्टर्स की सुरक्षा में नए मानक के महत्व पर प्रकाश डाला और BIS के प्रयासों की सराहना की।संयुक्त निदेशक श्री सचिन चौधरी ने IS 19174 : 2025 के प्रारूप पर प्रस्तुति देते हुए प्रस्तावित सुरक्षा मानदंडों, तकनीकी आवश्यकताओं तथा परीक्षण प्रक्रियाओं पर जानकारी साझा की।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आज होटल एम.जे. सारोवर पोर्टिको, हरिद्वार में मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित

ETD विभाग के श्री सुरेश राजा ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर तकनीकी प्रस्तुति दी। उन्होंने नए मानक से संबंधित प्रमुख तकनीकी बिंदुओं, अंतरराष्ट्रीय मानकों से तुलना तथा एडॉप्टर्स की सुरक्षा एवं प्रदर्शन मानदंडों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आज होटल एम.जे. सारोवर पोर्टिको, हरिद्वार में मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित

IS 19174 : 2025 पर तकनीकी प्रस्तुतियाँ।सुरक्षा एवं परीक्षण आवश्यकताओं पर विशेषज्ञ चर्चा उद्योग, उपभोक्ता एवं नियामक निकायों से सुझाव, घरेलू विद्युत उपकरणों की सुरक्षा मजबूत करने की BIS पहल। BIS ने मीडिया से अनुरोध किया कि वे इस महत्वपूर्ण तकनीकी पहल को व्यापक कवरेज प्रदान कर उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।