गौचर / चमोली
*जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ सहित विभिन्न विद्यालयों में राष्ट्र भक्ति गीत वंदे मातरम् के साथ मनाया गया संविधान दिवस*

प्राथमिक विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में संविधान दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक माह तक चलने वाले वंदे मातरम् समारोह के तहत छात्र – छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति गीत वंदे मातरम् की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने संविधान की विशेषताएं, लोकतंत्र की जानकारी के साथ – साथ नागरिक सुरक्षा के अधिकारों की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रधान रूचि देवी ठाकुर के प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजकुमार, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता देवी, सहायक अध्यापक आनन्दमणि देवली, राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, देवेन्द्र कुमार, मोनिका थपलियाल पुरोहित, रीतिका जोशी, निक्की पंवार, कार्यालय सहायक सुनील जग्गी, पुष्पेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

इसके अलावा क्षेत्र के समीपवर्ती विद्यालयों सूगी करछुना, रानों, झिरकोटी, सिरण, बौंला श्रीकोट, सिन्द्रवाड़ी तथा नगरपालिका गौचर के तहत संचालित राजकीय व निजी विद्यालयों में भी संविधान दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
