राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रकाश चौहान अध्यक्ष व जिला मंत्री बीरेंद्र भंडारी निर्वाचित हुऐ।

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली 

राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रकाश चौहान अध्यक्ष व जिला मंत्री बीरेंद्र भंडारी निर्वाचित हुऐ।


राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली का द्विवार्षिक अधिवेशन राजकीय इंटर कालेज गौचर में संपन्न हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन में हुऐ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रकाश चौहान तथा मंत्री के पद पर बीरेंद्र सिंह नेगी निर्वाचित घोषित हुऐ। 28 नवंबर को जनपद चमोली के कुल 1499 शिक्षक – शिक्षिका मतदाताओं में से 1143
मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया ।
अध्यक्ष पद पर प्रकाश चौहान को कुल मत 876 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गजेन्द्र सिंह बिष्ट को 247 मत तथा डॉ नरेन्द्र गडिया को 20 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पुरुष – वर्ग में दिनेश कुनियाल 852 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहन सिंह नेगी को 275 मत प्राप्त हुए। जबकि 16 मत रद्द हुए। उपाध्यक्ष महिला वर्ग में मीनाक्षी सती 574 मतो के साथ विजयी घोषित हुई, उनके प्रतिद्वंद्वी सीमा पुण्डीर को 556 मत प्राप्त हुए। जबकि 13 मत रद हुऐ। जिला मंत्री – बीरेंद्र सिंह नेगी, संयुक्त मंत्री पुरुष – संतोष बिष्ट, संयुक्त मंत्री महिला – शर्मिला डिमरी, संगठन मंत्री पुरुष – बलवंतसिंह बिष्ट, संगठन मंत्री महिला – गौतम कल्पना बेन, आय व्यय निरीक्षक – पार सिंह बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुऐ।
निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सिमली श्री देवदत्त शर्मा द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को विजय प्रमाण पत्र दिये गये तथा निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह भण्डारी द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई।
अधिवेशन सम्पादन करने में संयोजक प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज गौचर शिशुपाल सिंह नेगी व उनका समस्त विद्यालय स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
निर्वाचन कर्मचारियों के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी  मैठाणी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  देवेन्द्र सिंह पंवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  शंकरमणि कैंथोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश राणा,कनिष्ठ सहायक श्री विद्याशंकर आगरी ,बरिष्ट सहायक ऋषिकांत प्रभा,प्रधान सहायक प्रकाश रावत, गम्भीर सिंह असवाल प्रवक्ता, खड़क सिंह बिष्ट प्रवक्ता सभी विकासखण्डो के ब्लाक अध्यक्ष व ब्लाक मंत्री, पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *