महाविद्यालय तलवाड़ी में एंटी रैगिंग समिति की हुई बैठक।
थराली /चमोली
राजकीय महामहाविद्यालय तलवाड़ी में एंटी रैगिंग समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में एंटी रैगिंग समिति की पहली बैठक का आयोजन प्राचार्य सेराज मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें छात्रों को रैगिंग रोकने के लिए यूजीसी रेगुलेशन के बारे में जानकारी दी गई और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। समिति के सदस्यों ने रैगिंग के दुष्परिणामों पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर प्रतिभा आर्य ने छात्र-छात्राओं को रैगिंग के रोकथाम के लिए यूजीसी रेगूलेशन के बारे में बताया और कहा किसी के साथ रैगिंग होती है तो वह समिति व यूजीसी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा रैगिंग के दुष्परिणामों और इससे होने वाली क्षति पर भी चर्चा की। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया स्लोगन प्रतियोगिता में भावना पुरोहित बीएससी पंचम सेमेस्टर ने प्रथम,रिया बी ए पंचम सेमेस्टर ने द्वितीय,दीपा बी ए पंचम सेमेस्टर में तृतीय स्थान प्राप्त किया पोस्टर प्रतियोगिता ने रिया बी ए पंचम सेमेस्टर प्रथम,शिखा जोशी बीएससी तृतीय सेमेस्टर में द्वितीय,दीक्षा पिमोली बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर ग्राम पंचायत तलवाड़ी दीपा फर्शवाण, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण, समाजसेवी कंचन रावत, सहित विद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
