जन अधिकार पार्टी ने किया एमडीडीए कार्यालय घेराव कर उग्र प्रदर्शन

खबर शेयर करें

जन अधिकार पार्टी ने किया एमडीडीए कार्यालय घेराव कर उग्र प्रदर्शन

देहरादून।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में नाले-खालों को छिपाकर अवैध तरीके से मानचित्र पास करने के आरोपों को लेकर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने शनिवार को एमडीडीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता एचसीएस राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाज़ी की।

रविवार को जन‌ अधिकारी पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमडीडीए कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि पौंधा स्थित देवभूमि कॉलेज परिसर और राजपुर ढाक पट्टी (खसरा 83) में नाला मौजूद होने के बावजूद रिपोर्ट छिपाकर आवासीय एवं ग्रुप हाउसिंग के नक्शे पास किए गए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान और गूगल मैप में नाला दर्ज है, पर बिना एनओसी और निरीक्षण फाइलें स्वीकृत की गईं।

पार्टी ने मुख्य अभियंता राणा को पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और जेल भेजने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जलधाराओं से छेड़छाड़ पर्यावरण और आपदा सुरक्षा के लिए खतरा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा और नाले छिपाकर पास किए गए नक्शों को निरस्त कर निर्माण रोकने की मांग दोहराई।

इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता एचसीएस राणा के खिलाफ एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में सैयाद अली, अमज़द इलाही, नभ बंसल, सोनू उस्मान, निखिल राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *