रवांई शरदोत्सव में जौनसारी हिमाचली गीतों के गूंजे स्वर ।
बडकोट
सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले के अंतर्गत दूसरी सांस्कृतिक संध्या जौनसारी लोक गायक मनोज सागर और हिमाचली लोक गायक अरुण जस्टा और दीपक चौहान के नाम रही। बड़कोट के हेलीपैड में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहले जौनसारी लोक गायक मनोज सागर ने महासू महाराज की वंदना से अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न लोक गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। ततपश्चात हिमाचली के लोक गायक अरुण जस्टा और दीपक चौहान के अपने गीतों पर दर्शक खूब नाचे।
वही शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नगर पालिका में स्थित बिभिन्न स्कूली छात्रा छात्राओं के द्वारा लोक गीत ,लोक निर्त्य पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे विजेता टीम को
नगरपालिका अध्यक्ष बिनोद डोभाल के द्वारा पुरुस्कृत किया गया । ततपश्चात लोक गायक विजय चौहान, राज सावन , अमित ,सचिन बर्मा सहित अनेक कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया ।
