पर्यटक इस वर्ष भी नहीं ले सकेंगे रोपवे का आनंद

खबर शेयर करें

पर्यटक इस वर्ष भी नहीं ले सकेंगे रोपवे का आनंद

ज्योतिर्मठ।

ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र में दरार आने के बाद से ज्योतिर्मठ से औली को जोड़ने वाला पर्यटकों की पहली पसंद रोपवे बंद है, रोपवे बंद होने के कारण यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या घाटी है और इस वर्ष भी पर्यटक औली पहुंचकर रोपवे का आनंद नहीं ले सकेंगे। नगर क्षेत्र में दरार पढ़ने के कारण रोपवे का टावर क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके बाद से अब तक रोपवे का संचालन शुरू नहीं हो पाया है हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि इस वर्ष रोपवे का संचालन शुरू होगा उल्लेखनीय है कि चार धाम यात्रा का भी समापन हो गया है अब पर्यटन से संबंधित व्यापार करने वाले व्यापारियों की निगाहें भी औली में आने वाले पर्यटकों से होने वाली आमदनी पर टिकी हुई है आलम यह है कि इस वर्ष भी रोपवे का संचालन होना मुश्किल है जिस कारण पर्यटकों की संख्या घटती जरूर है उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया की रोपवे का क्षतिग्रस्त टावर नगर के अति संवेदनशील इलाके में होने के कारण उसको दुरुस्त नहीं किया जा सका है जिस कारण इस वर्ष भी रोपवे का संचालन हो पाना मुश्किल है।

बॉक्स

“रोपवे का क्षतिग्रस्त टावर नगर के अति संवेदनशील इलाके में होने के कारण उसको दुरुस्त नहीं किया जा सका है जिस कारण इस वर्ष भी रोपवे का संचालन हो पाना मुश्किल है। “
चंद्रशेखर वशिष्ठ
उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *