सचिवालय डेंजर और माइटी 11 ने जीते अपने अपने मैच
देहरादून।
मोनाल कप में महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में दो मैच खेले गए। पहला मैच सचिवालय बुल्स और डेंजर के बीच खेला गया। बुल्स की टीम 10 ओवरों में 44 रन पर ऑल आउट हो गई। नीरज भंडारी ने 05 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम ने 05 ओवर में 01 विकेट खोकर मैच जीत लिया। अरविंद राणा ने 25 रन बनाए।
इस तरह सचिवालय डेंजर ने मैच 09 विकेट से जीत लिया। नीरज भंडारी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच माइटी 11 एवं रॉयल स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। माइटी 11 ने पहले खेलते हुए 120 रन बनाए। दिव्यांशु डोभाल ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। नीरज गिरी ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर की टीम कुल 20 ओवरों में 09 विकेट पर 102 रन ही बना पाई। अतुल परमार ने 24 रन बनाए। अंकित नौटियाल ने 04 विकेट लिए।
