धारी गांव की ऐतिहासिक रामलीला के स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि

खबर शेयर करें

धारी गांव की ऐतिहासिक रामलीला के स्वर्ण जयंती वर्ष का भव्य शुभारंभ,

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी रहे मुख्य अतिथि

देहरादून।

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मंगलवार, को अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर स्थित ग्राम धारी ढ़ागू में आयोजित श्री आदर्श रामलीला कमेटी के आमंत्रण पर नवें दिन की रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण रहा क्योंकि धारी गांव की रामलीला इस वर्ष अपने 50वें वर्ष स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
इस अवसर पर नवें दिन की लीला में भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर विजय का अत्यंत भावपूर्ण और प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसने असत्य पर सत्य की विजय का प्रेरक संदेश जन-जन तक पहुंचाया। द्विवेदी ने रामलीला मंचन की सराहना करते हुए इसे हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर बताया।
कार्यक्रम में द्विवेदी सहित सभी अतिथियों का आदर्श रामलीला कमेटी धारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने कमेटी के समस्त पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *