केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा यूनिट द्वारा की गई मॉक ड्रिल

खबर शेयर करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा यूनिट द्वारा की गई मॉक ड्रिल

ज्योतिर्मठ।

एनटीपीसी तपोवन के आउटपोस्ट बैराज साइट पर बुधवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा यूनिट द्वारा ‘बादल फटना और बचाव विषय पर एक मल्टी-एजेंसी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन करना, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना और विभिन्न सुरक्षा तथा बचाव एजेंसियों के बीच तालमेल को परखना और मजबूत बनाना था।


​इस संयुक्त मॉक ड्रिल में कुल 194 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंसियों के दल शामिल थे। भारतीय सेना ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ मिलकर नदी पार करने की तकनीक का सफलतापूर्वक प्रदर्शन करते हुए बचाव कार्य किया।

 

​भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने सीआईएसएफ कर्मियों के साथ मिलकर रस्सी से उठाने की तकनीक का उपयोग कर बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।​


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *