आखिरकार बारह साल बाद मिल ही गई नये पुल की सौगात।

खबर शेयर करें

नंदप्रयाग/चमोली 

आखिरकार बारह साल बाद मिल ही गई नये पुल की सौगात।

शुक्रवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला द्वारा नंदाकिनी नदी पर नगर पंचायत नंदप्रयाग द्वारा नवनिर्मित पुल का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया।लंबे समय से प्रतीक्षित यह पुल जनता की आवश्यकता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत द्वारा पूर्ण किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 की भीषण आपदा में यहां स्थित पूर्व का पुल पूर्णतः बह गया था,जिसके बाद से क्षेत्रीय जनता पुल निर्माण की आशा में थे,जो आज आखिरकार साकार हो गया है।इस पुल के नवनिर्माण के बाद यहां के स्थानीय लोगों,प्रयाग के श्रद्धालुओं,पर्यटकों आदि के लिए अब सुगम और सुखदाई हो गई है*

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि 13 वर्षों से जनता इस पुल के निर्माण की प्रतीक्षा कर रही थी,और आज यह महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नंदप्रयाग सदैव जनहित के कार्यों को सर्वोपरि रखते हुए विकास की दिशा में कदम बढ़ाती रही है। आने वाले समय में भी नगर के समग्र विकास हेतु नई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *