सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

डोईवाला-

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर परवादून जिलाध्यक्ष कार्यलय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नौटियाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के विचारों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान उम्मेद बोरा, सभासद गौरव मल्होत्रा, आरिफ अली, राहुल सैनी, मुकेश प्रसाद, तेजपाल मोंटी, शुभम कांबोज, स्वतंत बिष्ट एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *