ब्लाक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में बालक – बालिकाऐं गौचर में कर रहे प्रतिभाग

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

ब्लाक स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में बालक – बालिकाऐं गौचर में कर रहे प्रतिभाग

जनपद चमोली के ऐतिहासिक खेल मैदान गौचर में विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता में बालक – बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। द्वितीय दिवस की इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अन्त्योंदय एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी द्वारा किया गया।
कर्णप्रयाग विकासखंड की इस दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के अंडर 16 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौचर के आशुतोष शैली ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर राइका सिमली का सौरभ कुमार, और तृतीय स्थान पर राइका बरतोली का छात्र अरविंद रहा। बालिका वर्ग की इस प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग की छात्रा सलोनी गैरोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली की छात्रा शिखा द्वितीय स्थान पर रही। ओपन आयु वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कनखुल की छात्रा बबली ने प्रथम, राइका बरतोली की छात्रा अदिति ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही।
उल्लासपूर्ण माहौल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के 400 मीटर दौड़, अंडर 16 आयु वर्ग में राइका बरतोली का छात्र सचिन ने प्रथम स्थान, अरविंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के ओपन आयु वर्ग में राइका सिदोली का छात्र आरूष राणा ने प्रथम, राइका सिमली के छात्र नितेश नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग की इस ओपन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर की छात्रा सृष्टि पुरोहित ने प्रथम स्थान तथा कनखुल इंटर कालेज की छात्रा सोनाली दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा खो खो, कबड्डी, बिट्टू, बैडमिंटन आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक अन्त्योंदय एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री टीका प्रसाद मैखुरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्णप्रयाग ब्लाक के कनिष्ठ प्रमुख मनवीर सिंह रावत, विधानसभा संयोजक जयकृत बिष्ट मंडल संयोजक शैलेन्द्र नेगी, अर्जुन आवार्डी सुरेन्द्र सिंह कनवासी, सभासद चैतन्य बिष्ट, नितेश चौधरी, ईश्वर नेगी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, कर्णप्रयाग विधानसभा संयोजक जयकृत बिष्ट, मंडल संयोजक शैलेन्द्र नेगी, नीतेश चौधरी, सुभाष चमोला आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *