इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में मौजूद हैं कई लाइफ़ स्टाइल प्रोडक्ट्स और चटपटे स्वाद, स्वास्थ्यवर्धक हींग के स्वादिष्ट सामग्री 

खबर शेयर करें

देहरादून 

लाखों लोगों का खरीदारी में बढ़-चढ़कर दिखाई दे रहा उत्साह

प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा तथा समाचार संपादक देवेंद्र सती ने पहुंचकर बढ़ाई मेले की शोभा

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में मौजूद हैं कई लाइफ़ स्टाइल प्रोडक्ट्स और चटपटे स्वाद, स्वास्थ्यवर्धक हींग के स्वादिष्ट सामग्री 

 

उत्तराखंड ग्रैंड ट्रेड फेयर में स्वादिष्ट आम पापड़ एवं कई प्रकार के चटपटे एवं खट्टे मीठे खाद्य आइटम भी मिल रहे हैं I इन सभी के शौकीनों के लिए यह आइटम जहां स्वास्थ्यवर्धक हैं, वही उनमें ज़ायकेदार हाजमा करने वाले हींग के अनेक आइटम भी मौजूद हैं I भव्य एवं आकर्षक इस मेले में शाही पहनावे, आलीशान वेशभूषा बेहतरीन लिबास वाले कपड़ों के साथ उपलब्ध हैं, जिनकी खरीदारी करने के लिए उत्साह खरीदारों का बढ़ रहा है I
स्थानीय बन्नू स्कूल के विशाल ग्राउंड में आयोजित इस इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में आज शुक्रवार को प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज कुमार झा एवं समाचार संपादक देवेंद्र सती ने पहुंचकर मेले की जहां शोभा बढ़ाई, वहीं उन्होंने भिन्न-भिन्न स्टॉलो पर पहुंचकर स्टॉल संचालकों का उत्साहवर्धन करते हुए आकर्षक एवं सभी सामानों को भी परखा I मेले में आज का आकर्षण चटपटे एवं जायकेदार आम पापड़ तथा हींग से निर्मित किए गए स्वास्थ्यवर्धक वाले स्टॉल पर रहा I राजस्थान भीलवाड़ा कंपनी के शैलेंद्र मिश्रा और धीरज त्रिपाठी इस मेले में उत्तराखंड वासियों के लिए चटपटे स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक आइटम लेकर आए हैं, जिनमें बेहतरीन स्वादिष्ट चटपटे आम पापड़, हिंग के बहुत ही स्वादिष्ट मीठा पान, केसर पान,जयपुरी पान, तुलसी पान, स्पेशल पान गिलोरी, रसभरी सौंफ, ड्राई फ्रूट पान गोली,दिल खुश रोस्टेड, शाही मेवा, बंबइया मुखवास, मिल्की सुपारी, ब्रेकफास्ट मिक्स के अलावा कई प्रकार के आम पापड़ शामिल हैं I लाखों दिलों की बेहतरीन पसंद बन चुका यह
इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर आज भी हजारों खरीदारो की भिन्न भिन्न आकर्षक सामानों की खरीदारी के लिए ख़ास बना रहा I इस प्रकार से मेले की भव्यता में निरंतर चार चांद लग रहे हैं, वही खानपान के शौकीनों के लिए भी फूड कोर्ट आज भी काफी गुलजार दिखाई दिया I आज शुक्रवार को मौसम कुछ सर्द हुआ तो फूड कोर्ट में लखनऊ की स्पेशल गुड़ की तंदूरी चाय पीने वाले उमड़े रहे I मेले के मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने कहा कि आकर्षक इस मेले में भिन्न भिन्न स्टॉलो पर स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लेने वालों में स्वाद निरंतर बढ़ रहा है I किशोर रावत ने यह भी बताया कि इस मेले के चंद दिन शेष रह गए हैं, इसलिए उत्तराखंड के शाही मेहमानों को यह मेला भरपूर आनंद लेते हुए जरूर ज्वाइन करना चाहिए I उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह देश का सबसे बड़ा इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर शाही रूप में उत्तराखंड व यहां की राजधानी देहरादून के बाशिंदों के लिए खास तौर से लगा है I उन्होंने यह भी बताया कि आठ दिनों में ही एक लाखों लोगों ने इस आकर्षक एवं भव्य मेले में पहुंचकर भरपूर आनंद पूरे उत्साह के साथ उठाया है I स्थानीय रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के विशाल प्रांगण में अपनी भव्यता एवं बेहतरीन आकर्षक के साथ चल रहे इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में खरीदारों के लिए सभी कुछ मौजूद हैं I


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *