महिलाओं को मंच और अवसर मिले तो वह दुनिया बदल सकती हैं – गरिमा मेहरा दसौनी
देहरादून।
उत्तराखंड कांग्रेस की महिला नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने किया उत्तराखंड वर्चुअल बाजार (यूवीबी ) के उड़ान फेस्ट के सातवें अध्याय का उद्घाटन।
इस अवसर पर दसौनी ने लीची बाग में आयोजित उड़ान फेस्ट की आयोजक टीम,वहां उपस्थित सभी महिला उद्यमी, कारीगर बहनों, कलाकार, स्टार्टअप से जुड़ी महिलाएँ को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूवीबी उड़ान फेस्ट – अध्याय 7 के इस प्रेरणादायी मंच का उद्घाटन करते हुए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का अनुभव हो रहा है।
गरिमा ने कहा कि आज हम ऐसे दौर में खड़े हैं जहाँ महिला सशक्तिकरण केवल चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है।
जब महिला आत्मनिर्भर होती है, तो केवल वह स्वयं नहीं, बल्कि पूरा परिवार, समाज और राज्य सशक्त होता है।
गरिमा ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएँ हमेशा से आत्मनिर्भर रही हैं।चाहे खेतों की जिम्मेदारी हो,
चाहे परिवार को संजोने का संघर्ष,या फिर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में जीवन को आगे बढ़ाने का साहस
उत्तराखंड की महिला हर मोर्चे पर मजबूत रही है।
