पालिका परिषद गौचर ने की बसन्तपुर घली वार्ड में खुली बैठक, कई समस्याओं का हुआ निराकरण

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

पालिका परिषद गौचर ने की बसन्तपुर घली वार्ड में खुली बैठक, कई समस्याओं का हुआ निराकरण


नगरपालिका परिषद गौचर की बसन्तपुर घली वार्ड में आयोजित खुली बैठक में वार्डवासियों द्वारा अध्यक्ष संदीप नेगी के समक्ष उठाई गई अधिकांश समस्याओं का निराकरण किया गया। बैठक में पालिका परिषद के सभी सभासद भी मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी द्वारा घोषित खुली बैठक में वार्ड सभासद एंव वार्डवासियों ने वार्ड में रास्तों, पेयजल की व्यवस्था सहित कई अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु प्रस्ताव व सुझाव दिये गये। जिनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी व अवर अभियंता राजीव चौहान ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए जैविक व अजैविक कूड़े को पृथक पृथक कूड़ेदानों में रखने की अपील करते हुऐ स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया गया है। वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष द्वारा घोषित इस प्रकार की खुली बैठक की सराहना करते हुऐ कहा कि यह सिलसिला जारी रहना चाहिए।


इस अवसर पर मौजूद वार्ड सभासदों द्वारा विकास से संवंधित अपने वार्डों के प्रस्ताव भी रखें गये। सभासदों द्वारा गौचर मैदान में हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग पर अध्यक्ष ने तत्काल ही अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान को निर्देश दिये गये। साथ ही नगर क्षेत्रांतर्गत पार्किंग की अस्थाई व्यवस्था मेला मैदान के एक किनारे किये जाने, रैन वाॅटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा दिये जाने के लिए पटवारी चौकी समीप स्थित भवन, गो सदन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन को रैन वाॅटर हार्वेस्टिंग से जोड़े जाने और निकाय के निजी स्रोत की आय बढ़ाये जाने के लिये मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिसम्पतियों को बढ़ाने के निर्देश दिये गये।
बैठक में पालिका परिषद के सभासद गौरव कपूर,  पूनम रावत, श्रीमती वन्दना देवी, चैतन्य बिष्ट, ममता देवी, विनीत रावत, विनोद सिंह कनवासी, वार्डवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र लाल, दिनेश लाल आदि सहित अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान, जेई राजीव चौहान, लिपिक रोशन पुंडीर और पालिका परिषद के कार्मिक मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *