भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, चमोली शाखा जेपी कम्पनी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन

खबर शेयर करें

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, चमोली शाखा
जेपी कम्पनी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन
चमोली:

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, चमोली शाखा द्वारा संचालित प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य समिति सदस्य ओमप्रकाश डोभाल एवं डॉ. गौतम उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के तीसरे दिवस प्रतिभागियों की एम्बुलेंस एवं फीडबैक परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों ने आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस शाखा के राज्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश भट्ट ने जनपद चमोली में घटित पिछली आपदाओं के दौरान रेड क्रॉस की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2013 की आपदा सहित रेणि, थराली एवं नंदानगर की आपदाओं में रेड क्रॉस ने प्रभावितों की सहायता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील जनपद चमोली में इस प्रकार के सामाजिक एवं मानवीय प्रशिक्षण अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।
वहीं शाखा के जिला चेयरमैन ओमप्रकाश डोभाल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। द्वितीय दिवस एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिवस समिति द्वारा प्रशिक्षार्थियों की फीडबैक परीक्षा ली गई तथा सफल प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन सचिव सुरेंद्र रावत ने किया।

कार्यक्रम के दौरान दुष्यंत कपूर, कपिल, पुरुषोत्तम उनियाल, सदानंद, नितेश, सूरज, सौरभ, शंकर सहित अन्य सदस्य एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *