चमोली
कर्णप्रयाग विकासखंड के राप्रावि, जूनियर हाईस्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र सिमल्ट ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर में 07 माह से बंद पड़ी पेयजल आपूर्ति को बहाल करने की मांग की*

विकासखंड कर्णप्रयाग के तहत कनोट (सिमल्ट) ग्राम पंचायत में ग्राम मल्ला कनोट – गैरोली सड़क निर्माण से गिर रहे मलवा पत्थरों के कारण पिछले 07 माह से क्षतिग्रस्त हो चुकी पेयजल लाइन से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राजकीय जूनियर हाईस्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र सिमल्ट की पेयजल लाइन बंद पड़ी हुई है। मौखिक व लिखित शिकायत दर्ज कराने पर भी लोनिवि क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को अपने ठेकेदार से दुरस्त नहीं सका है। जिससे स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल व्यवस्था न होने से गम्भीर समस्या बनी हुई है।
उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को भेजे गये हस्ताक्षर युक्त पत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावक संघ, आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्राम प्रधान कनोट ने कहा है कि पेयजल आपूर्ति नहीं होने से विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनाने सहित शौचालयों व गार्डन में पानी की भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज व झाड़ियों वाले रास्तों से पानी ढोने को मजबूर हो रखे सभी को जंगली जानवरों का अलग से खतरा बना रहता है। आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द लोनिवि से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करवा कर स्कूली छात्र छात्राओं को पेयजल उपलब्ध कराया जाय।
