जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को चमोली की मैठाणा न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली

जन जन की सरकार, जन जन
के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को चमोली की मैठाणा न्याय पंचायत में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 400 से अधिक ग्रामीणों को विभागीय सेवाओं से लाभान्वित किया गया।

न्याय पंचायत मैठाणा में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को ओर से 53 शिकायतें दर्ज की गई। शिविर में शिकायतों की सुनवाई करते हुए 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। साथ ही शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित शिविर में 61, होम्योपैथिक विभाग की ओर से 40, आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 38 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। साथ ही जिला पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कैंप के दौरान 32 उपभोक्ताओं की केवाईसी करवाई गई। कृषि विभाग की ओर से 10 किसानों का फसल बीमा हेतु पंजीकरण करने के साथ ही 8 कृषकों को छोटे कृषि यंत्रों का वितरण किया गया।

इस मौके पर राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, अयोध्या प्रसाद मैठाणी, विनोद प्रसाद मिश्रा, नयन कुंवर, शशांक, ग्राम प्रधान ज्योति देव, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *