शीत लहर के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को दिए गए सख्त निर्देश
देहरादून।
जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आमजन को ठंड से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम उठाए हैं। इसी क्रम में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में कंबल, गर्म कपड़े और हीटर जैसी मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से लेबर रूम, बच्चों एवं बुजुर्गों के वार्ड में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शीत लहर के कारण किसी भी मरीज को परेशानी न हो।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से आम जनता से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने और आवश्यक एहतियात अपनाने की लगातार अपील की जा रही है।
