पूर्व कैबिनेट मंत्री भंडारी ने नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में एएन एम.जेएनएम, एनपीसीसी कक्षाओं को संचालित करने की आवश्यकता बताई

खबर शेयर करें

 

Chamoli 

पूर्व कैबिनेट मंत्री भंडारी ने नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में एएन एम.जेएनएम, एनपीसीसी कक्षाओं को संचालित करने की आवश्यकता बताई

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी ने गोपेश्वर स्थित राजकीय नर्सिंग कालेज में ए एन एम, जे एन एम और एन पी सी सी की कक्षाओं को संचालित करने की आवश्यकता बतायी। पूर्व कैबिनेट मंत्री भंडारी ने कहा जिला मुख्यालय गोपेश्वर सभी प्रकार की उच्च शिक्षा मेडिकल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा का केंद्र बने इसके लिए हम सबको मिलकर सकारात्मक तौर पर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
‌ शुक्रवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से वार्ता में उत्तराखण्ड सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रहे राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा उन्होंने जनता की मांग पर 2016 में गोपेश्वर में राजकीय नर्सिंग कालेज सृजित कराया। जहाँ पर बी एस सी नर्सिंग की शिक्षा शुरू हुई। अब यहाँ एम एस सी नर्सिंग की कक्षाएं भी शुरू हो गयीं हैं। राजेन्द्र भंडारी ने कहा वे जनता की मांग पर सरकार से अपेक्षा करते हैं कि गोपेश्वर स्थित राजकीय नर्सिंग कालेज में ए एन एम और जे एन एम की कक्षाएं यहाँ संचालित हों। साथ ही एन पी सी सी स्वास्थ्य शिक्षा की कक्षाएं संचालित की जांय।
‌‌ बदरीनाथ और पूर्व में नन्दप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के भी विधायक रहे राजेन्द्र भंडारी ने कहा सीमांत चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की उनकी मांग जारी है। कहा इस दूरस्थ पर्वतीय चमोली जिले में सभी प्रकार उच्च शिक्षा के संस्थान खुलने जरूरी हैं। इससे पलायन भी रुकेगा और पहाड़ की प्रतिभाओं को अपने कौशल को आगे बढा़ कर‌ अपने , परिवार और राज्य तथा राष्ट्र के वैभव और सेवा में योगदान का अवसर मिलेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *