तहसील थराली में एग्रो स्टैक शिविर का आयोजन।

खबर शेयर करें

तहसील थराली में एग्रो स्टैक शिविर का आयोजन।

 थराली।

राज्य सरकार की महत्वकांशी योजना, एग्री स्टैक योजनान्तर्गत राज्य के समस्त किसानों की डिजिटल आई. डी. (फार्मर रजिस्ट्री) तैयार करने हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तहसील थराली के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र थराली के राजस्व ग्राम थराली, कुराड, थनगीरा, कूनी-पार्था के कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री करने हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक ग्राम सभा में अधिकतर कृषकों के अंश निर्धारण कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।


शिविर में राजस्व विभाग से राजस्व निरीक्षक थराली सतीश डोभाल, राजस्व उप निरीक्षक थराली रोबिट सिद्दीकी, कृषि विभाग से सहायक कृषि अधिकारी मोनिका रावत उपस्थित रहे । राजस्व उप निरीक्षक रॉबिट सिद्दीकी ने बताया एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों को फसली ऋण, पीएम किसान योजना और फसल बीमा सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। इसके लिए देशभर में किसान रजिस्ट्री का कार्यक्रम बहुत तेजी से चल रहा है। इसमें किसानों के रिकॉर्ड जैसे खसरा, खतौनी को उनके आधार से लिंक किया जाएगा। ऐसा करने किसानों को काफी फायदा होगा। क्योंकि उनको सरकारी योजना के लिए बार बार केवाई नहीं करवाना पड़ेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *