चमोली
यातायात से बंचित डूंगर गांव के ग्रामीणों ने सड़क काट कर सरकार को दिखाया आईना
जनपद चमोली के तहत विकासखंड पोखरी के यातायात सुविधा से बंचित डूंगर गांव के ग्रामीणों ने सिस्टम की विफलता को देखते हुऐ स्वयं ही तीन किलोमीटर सड़क काट कर सरकार को आईना देखाने का कार्य किया है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी नारी गदेरा – डामतोली होते हुऐ डूंगर गांव तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में शासन प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है । सरकारी अनदेखी व लोक निर्माण विभाग पोखरी की उदासीनता के तस्त्र होकर ग्रामीणों ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने सड़क की कटिंग शुरू कर दी है। पिछले चार दिनों से महिलाएं लगातार श्रमदान कर रही है। जबकि अब ग्रामीणों ने आपसी चन्दा इकट्ठा कर जेसीबी से सड़क कटवाने का कार्य शुरू कर दिया है।
