25 जनवरी को होंगे बमोथ में पांडव लीला एवं रामलीला कमेटी के एकीकरण हेतु नई कार्यकारिणी गठित

खबर शेयर करें

Chamoli 

25 जनवरी को होंगे बमोथ में पांडव लीला एवं रामलीला कमेटी के एकीकरण हेतु नई कार्यकारिणी गठित

विकासखंड पोखरी के तहत ग्राम पंचायत बमोथ में पांडव लीला सुसंपन्न होने के बाद आयोजित बैठक में पांडव लीला एवं रामलीला कमेटी को भंग करते हुऐ आगामी 25 जनवरी को दोनों कमेटी का एकीकरण कर नई कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
ग्राम पंचायत प्रधान रूचि देवी ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में सर्वप्रथम पांडव लीला समिति के कोषाध्यक्ष जयंती प्रसाद पन्त ने उपस्थित लोगों के समक्ष पांडव लीला में पांडव भेंट, गांव के मेलाख (दरकर), पूजा व बाणों तथा दानपात्र से हुई आय और व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में चर्चा करते हुऐ कहा गया कि पांडव लीला व रामलीला में गांव के सभी युवक तथा बड़े सयाने शामिल होते रहे हैं, इसलिए दोनों समितियों का एकीकरण कर दिया जाना चाहिए। लिहाजा दोनों समितियों को सर्वसम्मति से भंग किया जाता है। तथा प्रस्ताव पारित किया गया है कि आगामी 25 जनवरी को दोनों समितियों के एकीकरण का गठन किया जायेगा।
बैठक में पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रधान पति प्रीतम ठाकुर, पांडव लीला समिति के कोषाध्यक्ष जयंती प्रसाद पन्त, सचिव अरविंद गैरोला के अलावा युवक मंगल दल अध्यक्ष अतुल भट्ट, सैनानी प्रसाद चमोला, सतेश्वर प्रसाद गैरोला, जगमोहन भट्ट, वृजमोहन भट्ट, चक्रधर चमोला, प्रवीन गैरोला, विनोद प्रसाद पुरोहित, धीरेन्द्र नेगी , दीपचंद ठाकुर, किशन लखेड़ा, संजय लखेड़ा, नरेन्द्र भंडारी, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, सुधीर नेगी, गौरव पुरोहित, विजय भट्ट, प्रमोद रावत, विनोद गैरोला, प्रवीन्द्र गैरोला, हरीश चमोली, रघुनाथ सिंह ठाकुर, नत्था सिंह मल्ल, दीपक रावत, देवेन्द्र खत्री आदि पांडव व रामलीला कमेटी के सदस्य एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *